गोरखपुर : जागरूकता से ही होगा लू से बचाव शिवेंद्र विक्रम सिंह

जागरूकता से ही होगा लू से बचाव शिवेंद्र विक्रम सिंह
गोरखपुर

अत्यधिक लू के इस हीट वेव बचाव के लिए एक जागरूकता अभियान इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी गोरखपुर के सभापति शिवेंद्र विक्रम सिंह के नेतृत्व में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरदार भगत सिंह की मूर्ति के समीप बेतियाहाता चौराहा चलाया गया।
इस अभियान में चौराहा पर यातायात व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मियों को, राहगीरों को पेयजल एवं हीट वेव जागरूकता हैंडबिल वितरित करते हुवे हीट वेव से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। राहगीरों को जागरूक करते हुवे सभापति शिवेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि वर्तमान में सभी को लू में बचाव का उपाय करके ही बाहर निकलना चाहिए।
कार्यक्रम में रेडक्रॉस के कोषाध्यक्ष विशाल जयसवाल,रक्तदान प्रभारी ज्ञानेंद्र ओझा,पुष्पराज दूबे, पंकज पाण्डेय, विवेक जायसवाल, अनन्त कुमार त्रिपाठी,आदित्य निगम आदि ने उल्लेखनीय सहयोग प्रदान किया। उक्त बातें पंकज पांडेय मीडिया प्रभारी इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी गोरखपुर ने बताई।



