Breaking Newsभारत

गोरखपुर: घर के बाहर पूर्व मंत्री पर जानलेवा हमला,चला ईंट पत्थर,मंत्री का फटा सिर,पड़ोसियों से 10 दिन पहले हुआ था विवाद,सीसीटीवी वायरल

गोरखपुर: घर के बाहर पूर्व मंत्री पर जानलेवा हमला,चला ईंट पत्थर,मंत्री का फटा सिर,पड़ोसियों से 10 दिन पहले हुआ था विवाद,सीसीटीवी वायरल

गोरखपुर के गुलरिहा थानाक्षेत्र के खुटहन गांव के रहने वाले पूर्व मंत्री गंगा निषाद के ऊपर जानलेवा हमला हुआ है. जमीनी विवाद दो पक्ष आमने सामने आ गए.

उनके सिर पर ईंट पत्थर से हमला हुआ, उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है, परिजनों ने उन्हें बीआरडी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है

10 दिन पहले उनका नींव खोदने को लेकर पड़ोसियों से विवाद हुआ था, बेटे सुरेंद्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में पड़ोस में रहने वाले श्रीभागवत निषाद, उनके बेटे अजय निषाद, विजय निषाद और कुछ अन्य लोगों पर हमले का आरोप लगाया है

आरोप है कि गुरुवार 14 मई को सुबह 8 बजे पूर्व मंत्री गंगा निषाद घर के बाहर टहल रहे थे, इसी दौरान उन पर हथौड़े से हमला कर दिया गया जिससे उनकी बाई आंख के ऊपर गंभीर चोट आई और खून बहने लगा

आवाज सुन कर जबतक परिजन बाहर निकलें तबतक हमलावर फरार हो गए, परिजनों के मुताबिक घायल मंत्री जमीन पर गिरे हुए थे,

पुलिस केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश कर रही है, गंगा निषाद पूर्व मंत्री दिवंगत जमुना निषाद के भाई हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button