आज शाम की बड़ी खबरें..

आज शाम की बड़ी खबरें..
➡लखनऊ- रियल एस्टेट कारोबारी के घर बड़ी चोरी, घर से करीब 1 करोड़ रुपये के जेवर चोरी, दुबग्गा में तीन दिन पहले हुई थी वारदात, कारोबारी सलमान परिवार संग कहीं गए थे, कमरे की अलमारी खोलने पर हुई जानकारी, सोने के 12 कड़े, हार, चेन, अन्य जेवर चोरी, चोरों की तलाश में जुटी थाना दुबग्गा पुलिस, पुलिस को किसी करीबी पर ही चोरी का शक
➡लखनऊ- नगर निगम सामान्य सदन की बैठक बुलाई गई, पार्षदों, अधिकारियों की सामान्य सदन की बैठक, नगर आयुक्त और महापौर बैठक में शामिल, सीवर समस्या, जलकल के काम को लेकर हंगामा, समय से नहीं आने पर 3 एक्सईएन बाहर बैठाए गए, सामान्य सदन की बैठक में मेयर का पारा हाई, बैठक में कई अफसरों को मेयर ने फटकार लगाई
➡लखनऊ- उत्तर प्रदेश फार्मा कॉन्क्लेव 1.0 का शुभारंभ, सीएम योगी ने कॉन्क्लेव का किया शुभारंभ, उद्यमियों को यूपी में निवेश का खुला न्योता, निवेश करें, उत्पादन करें,समय पर इंसेंटिव लें, रूल ऑफ लॉ पूरी सख्ती से लागू, कानून से खिलवाड़ की छूट नहीं, 2017 से पहले गुंडा टैक्स दौर था, आज यूपी बीमारू नहीं, रेवेन्यू सरप्लस स्टेट
➡लखनऊ- उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, बेमौसम बारिश के मद्देनजर सीएम के निर्देश, अधिकारी नुकसान का करें आंकलन, प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाएं, ‘अन्नदाता किसान आश्वस्त रहें,सरकार साथ है’,जिलाधिकारियों को मुख्यमंत्री योगी का निर्देश, ‘फसलों को हुए नुकसान का जल्द आंकलन करें’,‘आलू, दलहन और सरसों की फसलों का आंकलन’
➡अलीगढ़- बकायेदार की मौत का मामला, राजस्व टीम की कस्टडी में हुई थी मौत, पत्नी ने राजस्व टीम पर लगाए आरोप, पत्नी ने लगाया जबरन ले जाने का आरोप, 1.70 लाख रुपए वसूलने पहुंची थी टीम, इस्माइल की कस्टडी में हुई मौत, पीड़ित महिला की नायब तहसीलदार से नोक-झोंक, क्वार्सी इलाके का निवासी था मृतक इस्माइल
➡प्रयागराज- यूपी बोर्ड की परीक्षा की तारीखों का ऐलान, 18 फरवरी से 12 मार्च तक यूपी बोर्ड परीक्षा, यूपी के 18 जिले संवेदनशील घोषित किए गए, नकल की दृष्टि से18 जिले संवेदनशील घोषित, 52 लाख 30 हजार 297 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, हाईस्कूल में 27 लाख 50 हजार 945 रजिस्टर्ड, इंटरमीडिएट में 24 लाख 79 हजार 352 छात्र, आगरा,मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा संवेदनशील, कासगंज, प्रयागराज,कौशांबी, प्रतापगढ़ भी शामिल, हरदोई, कन्नौज, आजमगढ़,बलिया भी संवेदनशील, मऊ,जौनपुर, गाजीपुर, देवरिया और गोंडा शामिल, संवेदनशील जिलों में विशेष निगरानी के इंतजाम
➡संतकबीरनगर- मुस्लिम मतदाताओं के नाम काटने का आरोप, सपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय घेरा, BLO को फॉर्म 7 के साथ पैसे देने का दावा, सूची से नाम कटवाने की साजिश का आरोप, सपा नेता जयराम पाण्डेय ने दिया हवाला, SDM को साक्ष्य के साथ 100 फॉर्म का हवाला, जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, मेंहदावल तहसील में अफरा-तफरी का माहौल
➡सहारनपुर- करोड़ो की चोरी पुलिस ने किया खुलासा, केरटलेन डायमंड शोरूम में हुई थी चोरी, मामले में पांच आरोपी हुई गिरफ्तार, 3 करोड़ का चोरी का माल हुआ बरामद, एसएसपी आशीष तिवारी ने किया खुलासा, थाना सदर बाजार क्षेत्र का मामला
➡आगरा- एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, चलती कार का टायर फटा, मचा हड़कंप, बांके बिहारी दर्शन को निकली थी महिलाएं, गाड़ी हुई अनियंत्रित, कार रेलिंग से टकराई, घायल महिला को उपचार के लिए भेजा गया, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला, थाना डोकी आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा
➡जालौन- नाबालिक छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात, स्कूल से लौट रही छात्रा के साथ गैंगरेप, पीड़िता ने घर पहुंचकर बताई आपबीती, छात्रा को थाने लेकर पहुंचे परिजन, पुलिस पर तहरीर बदलवाने का आरोप, पीड़िता के परिजनों ने एसपी से की शिकायत, जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र का मामला
➡झांसी- पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट के बाद लूट, कार सवार बदमाशों ने पीटा, कैश लेकर फरार, CNG भरवाने के विवाद में बदमाश भड़क उठे, घटना पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हुई, मोठ थाना क्षेत्र में कानपुर हाईवे की घटना
➡मुरादाबाद- जिले से सामने आया हैरतअंगेज मामला, युवती ने की रामपुर की युवती से शादी, मुरादाबाद की युवती बुआ के घर गई थी, रामपुर में घर के सामने युवती से प्यार, एक दूसरे की मांग भर दोनों ने की शादी, पुलिस ने दोनों को वन स्टॉप सेंटर भेजा, साथ रहने की जिद पर अड़ीं दोनों युवतियां, मुरादाबाद के भगतपुर थाना क्षेत्र का मामला
➡कानपुर- सवारी बैठाने को लेकर ऑटो ड्राइवर भिड़े, बीच सड़क ऑटो ड्राइवरों में हुई मारपीट, परेड चौराहे पर विवाद, वीडियो वायरल, कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला
➡देहरादून- हिमाचल रोडवेज बस के हादसे का मामला, लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिरी थी बस, SDRF की टीमों ने रेस्क्यू किया शुरू, बस में 35-36 यात्री थे सवार, हादसे में 11-12 यात्री हुई घायल, अब तक 4 लोगों की मौत हुई पुष्टि, SDRF, पुलिस का राहत बचाव कार्य जारी
➡दिल्ली- राहुल गांधी के समर्थन में विपक्षी सांसद, विपक्षी सांसदों ने संसद में बोलने से इनकार किया, स्पीकर ने दूसरे सांसदों को बोलने को कहा, पीठासीन स्पीकर ने राहुल को बोलने से रोका, SP, TMC, DMK सांसदों ने बोलने से इनकार किया, राहुल गांधी के समर्थन में सांसदों ने बोला नहीं
➡दिल्ली- लोकसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित, स्पीकर की ओर पेपर फेंकने पर कार्रवाई, कागज फेंकने वाले 6 सांसद सस्पेंड किए गए, कागज फेंकने वाले 6 सांसद बजट सत्र से सस्पेंड



