मथुरा में सीएम योगी का बड़ा तोहफा: ₹1051 करोड़ की 229 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास, 7240 आवास लाभार्थियों को दी सहायता राशि

मथुरा में सीएम योगी का बड़ा तोहफा: ₹1051 करोड़ की 229 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास, 7240 आवास लाभार्थियों को दी सहायता राशि

मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की पावन जन्मस्थली मथुरा में आज 3 सितंबर 2026 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूज्य साधु-संतों की गरिमामयी उपस्थिति में विकास का बड़ा तोहफा दिया।
मुख्यमंत्री ने स्वामी श्री हरिदास प्रेक्षागृह सहित कुल ₹1,051 करोड़ की लागत वाली 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 और मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 7,240 लाभार्थियों को आवास के लिए सहायता राशि का वितरण भी किया। साथ ही सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, ट्रैक्टर की चाबी और चेक वितरित किए।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रज क्षेत्र का विकास सरकार की प्राथमिकता है और डबल इंजन की सरकार तीर्थस्थलों के विकास के साथ-साथ गरीब कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।



