गुरुग्राम : परम पूज्य महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के जन्मोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

रिपोर्टर इंडिया नाउ 24 सुरेंद्र गुरुग्राम
परम पूज्य महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के जन्मोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति, जियो गीता परिवार, गुरुग्राम द्वारा परम पूज्य महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
समिति के अध्यक्ष सतीश तायल ने 14 एवं 15 मई, 2026 को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि आज 14 मई, 2026 को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आहूजा शटरिंग स्टोर, भूतेश्वर मंदिर चौक पर ठंडे मीठे पानी की छबील सेवा का आयोजन किया गया। छबील में 5000 से ज्यादा लोगों ने ठंडे मीठे पानी आ आनंद उठाया।
उन्होंने आगे बताया कि 15 मई, 2026 सुबह 8 बजे को कामधेनु धाम कार्टरपुरी गौशाला में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही हरे चारे और गुड़ का भोग लगाकर गौ सेवा तथा संकीर्तन के साथ परिक्रमा भी की जाएगी।
इसी क्रम में 15 मई, 2026 को ही गुरुग्राम से लगभग 150 भक्तों को लेकर 03 बसें करनाल स्थित हुडा ग्राउंड, सेक्टर-12 में आयोजित महामंडलेश्वर स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित श्री राधा जागरण में सम्मिलित होने के लिए रवाना होंगी।
श्री तायल जी ने आगे बताया कि जियो गीता परिवार, गुरुग्राम इकाई वर्षभर विभिन्न धार्मिक,एवं सामाजिक सेवा गतिविधियों का आयोजन करती रहती है, जिससे समाज के सभी वर्गों के लोगों को जियो गीता परिवार से जोड़ा जा सके।इस अवसर पर संरक्षक नवीन गोयल, श्री गोविंद लाल आहूजा, नरेश बंसल, आशीष गुप्ता, उदयप्रकाश वालिया, सुभाष गाबा, ठाकुरदास, उमाशंकर, बलदेव खुराना, ओ पी नरूला, राजेश बसल, रविंदर चुग, सुलभ वाधवा, राधेश्याम गोयल, महिला सामाजिक सेविका ऊषा भारद्वाज जी।उपस्थित रहे।



