गुरुग्राम : ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर क्रांति फाउंडेशन की संस्थापिका कवयित्री लोकेश चौधरी के सेक्टर 46 स्थित आवास पर भव्य काव्य समागम का आयोजन हुआ

रिपोर्टर इंडिया नाउ 24 सुरेंद्र गुरुग्राम
ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर क्रांति फाउंडेशन की संस्थापिका कवयित्री लोकेश चौधरी के सेक्टर 46 स्थित आवास पर भव्य काव्य समागम का आयोजन हुआ
जिसमें गुरुग्राम के वरिष्ठ कवियों ने शिरकत की। इस अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय कवि दिनेश रघुवंशी जी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। जिन्होंने अपने मुक्तकों और गीतों से गोष्ठी में चार चाँद लगा दिए और साहित्यकार मित्रों की खूब वाहवाही बटोरी।सुरुचि साहित्य कला परिवार के महासचिव मदन साहनी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे साथ ही दैनिक जागरण के मुख्य संपादक आदित्य राज ने भी मंच की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम का आगाज़ गुरुग्राम की वरिष्ठ कवयित्री वीणा अग्रवाल और दिल्ली से पधारी ओज की कवयित्री डॉ ममता झा रुद्रांशी की सरस्वती वंदना और छंद से हुआ।लोकेश चौधरी क्रांति ने सभी कवियों का अंग वस्त्र पुष्पाहार और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए जूट के थैलों से स्वागत किया।इस अवसर पर सभी कवियों ने अपने मुक्तक छंद और गीत ग़ज़लों से ओज की सुंदर प्रस्तुतियाँ दीं और पूरे कार्यक्रम को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।मदन साहनी और आदित्य राज ने लोकेश चौधरी जी की पूरी प्रशंसा करते हुए इस आयोजन को किसी बड़े कवि सम्मेलन से भी सफल व सार्थक बताया। महासचिव सुचिता शर्मा ने कार्यक्रम का बेहतरीन संचालन किया।गुरुग्राम के वरिष्ठ कवि साहित्यकार राजेश्वर वशिष्ठ,राजपाल यादव,त्रिलोक कौशिक, राजेश प्रभाकर, राजेंद्र निगम, सुनील शर्मा सविता स्याल, शकुंतला मित्तल,इंदु निगम, रेणु मिश्रा, स्वदेश चरौरा, मंजू तंवर ने एक से बढ़कर प्रस्तुतियाँ दीं।इस अवसर पर समाज सेवी अलका दलाल,पुष्पा धनखड़, सुंदरी खत्री, साधना मेहता, सुनीता गर्ग,बरखा यादव,रेखा यादव,डॉ रश्मि अग्रवाल, दीपिका, अनीता धीमान, अनुरेखा चौहान,अंजू यादव, सीमा लगवाल, सीमा लोहचब,विनोद ठाकरान,पंकज चौधरी आदि उपस्थित थे।सुचिता शर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन करने के उपरांत राष्ट्रीय गान के साथ इस यादगार गोष्ठी का समापन हुआ।



