Breaking Newsक्राइमभारत

गाजीपुर : 50 हजार का इनामी अपराधी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

50 हजार का इनामी अपराधी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

सैदपुर में पुलिस पर 5-6 राउंड फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई; तमंचा-कारतूस, दो बाइक व नकदी बरामद

गाजीपुर, 13 अगस्त। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सैदपुर पुलिस ने नाबालिग बच्चियों के अपहरण के मामले में मुख्य वांछित एवं 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल कर गिरफ्तार कर लिया। घायल अभियुक्त को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।पुलिस के अनुसार 12 अगस्त की रात गश्त एवं चेकिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक सैदपुर को मुखबिर से सूचना मिली कि 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी सादात की ओर से गाजीपुर की तरफ आ रहा है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने चौकी प्रभारी भितरी एवं पुलिस टीम के साथ अहिरौली गांव के पास प्राइवेट आईटीआई पुरानी पिच रोड पर घेराबंदी की।इसी दौरान सादात की ओर से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसकी अपाचे मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। पुलिस के अनुसार खुद को घिरता देख अभियुक्त ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर लगातार 5-6 राउंड फायरिंग की। अंधेरे में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अभियुक्त के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे मौके पर गिरफ्तार कर मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उपचार के लिए अस्पताल भेजा। घायल अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संजय बिन्द उर्फ बुझारत बिन्द पुत्र बुची बिन्द निवासी अकटहिया, थाना मुहम्मदाबाद, गाजीपुर, हाल पता ग्राम बाकरबाद महाराजगंज, थाना कोतवाली, गाजीपुर, उम्र करीब 38 वर्ष के रूप में हुई।पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के विरुद्ध गाजीपुर के विभिन्न थानों में चोरी, आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, धोखाधड़ी, लूट/चोरी एवं अन्य गंभीर धाराओं में 15 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2017 में थाना मुहम्मदाबाद में धारा 307 भादवि तथा हाल के मामलों में सैदपुर, मुहम्मदाबाद एवं नोनहरा थानों में दर्ज मुकदमे भी शामिल हैं।पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक देशी तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, दो मोटरसाइकिल तथा 1,300 रुपये नकद बरामद किए हैं।गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह मय हमराह एवं उपनिरीक्षक अनोज कुमार सिंह मय हमराह, थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button