Breaking Newsभारत

गाजीपुर : स्कूल मेंटल हेल्थ कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य और नशामुक्ति के प्रति किया जागरूक

स्कूल मेंटल हेल्थ कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य और नशामुक्ति के प्रति किया जागरूक

गाजीपुर, 19 अगस्त। करंडा ब्लॉक क्षेत्र के इंटर कॉलेज गोसंदपुर में जिला मानसिक स्वास्थ्य टीम एवं जिला तंबाकू नियंत्रण टीम के सहयोग से स्कूल मेंटल हेल्थ एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य और मानसिक विकारों के प्रति जागरूक किया गया।विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को उदासी, घबराहट, चिंता, पढ़ाई में मन न लगना तथा आत्मघाती विचार जैसी मानसिक समस्याओं के लक्षणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही तनाव प्रबंधन, कॉपिंग स्किल एवं लाइफ स्किल के बारे में भी बताया गया।कार्यक्रम में नशीली दवाओं एवं तंबाकू सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक नुकसान के प्रति विद्यार्थियों को सचेत किया गया। बच्चों को नशे की लत छोड़ने के लिए जिला अस्पताल में काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी दी गई। निकोटिन कंट्रोल प्रोग्राम तथा कोटपा एक्ट-2003 के प्रावधानों के बारे में भी बताया गया।टीम ने तंबाकू नियंत्रण हेल्पलाइन 1800112356 तथा मानसिक स्वास्थ्य संबंधी टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 (24×7) की जानकारी साझा की। शिक्षकों को मानसिक मंदता से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी गई।बताया गया कि जनपद में मानसिक विकारों की जांच एवं काउंसलिंग की सुविधा ट्रामा सेंटर, गोरा बाजार में प्रत्येक सोमवार को उपलब्ध है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ समय रहते उचित सहायता लेने के लिए प्रेरित करना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button