गाजीपुर : साइबर हेल्प डेस्क सादात की तत्परता से ऑनलाइन ठगी के ₹3,937 पीड़ित के खाते में वापस

साइबर हेल्प डेस्क सादात की तत्परता से ऑनलाइन ठगी के ₹3,937 पीड़ित के खाते में वापस
गाजीपुर, 11 जुलाई। जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं ऑनलाइन ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई के तहत थाना सादात की साइबर हेल्प डेस्क ने सराहनीय कार्य करते हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार युवक के ₹3,937 सफलतापूर्वक वापस कराए।पुलिस के अनुसार, मयंक कुमार राय पुत्र अमरनाथ राय, निवासी ग्राम शिशुआपार, थाना सादात, जनपद गाजीपुर, ऑनलाइन यूपीआई फ्रॉड का शिकार हो गए थे। घटना के बाद उन्होंने तत्काल एनसीआरपी (National Cyber Crime Reporting Portal) पर शिकायत दर्ज कराई।शिकायत प्राप्त होने के बाद साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ मामले की जांच शुरू की।
प्रभावी समन्वय और एमआरएम (MRM Request) प्रक्रिया के माध्यम से बैंकिंग तंत्र से संपर्क स्थापित कर पीड़ित के ₹3,937 उसके बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराए गए।अपने खाते में धनराशि वापस मिलने पर मयंक कुमार राय ने गाजीपुर पुलिस और साइबर हेल्प डेस्क की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।गाजीपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी, यूपीआई फ्रॉड या साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर धनराशि वापस कराने का प्रयास किया जा सके।


