गाजीपुर : कासिमाबाद पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायिक कार्रवाई शुरू

कासिमाबाद पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायिक कार्रवाई शुरू
गाजीपुर, 11 जुलाई। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कासिमाबाद पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, शनिवार को उपनिरीक्षक पुष्पेश चन्द्र दुबे अपनी टीम के साथ ग्राम सातनपुर बहादुरगंज क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना कासिमाबाद में पंजीकृत मु.अ.सं. 271/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त करन कुमार (19 वर्ष) पुत्र सुल्तान सिंह, निवासी ग्राम ज्वाला नगर, थाना सिरसागंज, जनपद फिरोजाबाद को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान लगातार जारी है और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को प्राथमिकता दी जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पुष्पेश चन्द्र दुबे एवं थाना कासिमाबाद पुलिस के अन्य जवान शामिल रहे।


