गाजीपुर : शिक्षा के साथ छात्र सशक्तिकरण की पहल: सबरी पीजी कॉलेज में नवप्रवेशी विद्यार्थियों को वितरित की गई साइकिलें

शिक्षा के साथ छात्र सशक्तिकरण की पहल: सबरी पीजी कॉलेज में नवप्रवेशी विद्यार्थियों को वितरित की गई साइकिलें
नए सत्र का उत्साह, छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए किया गया प्रेरित, प्रवेश प्रक्रिया जारी

गाजीपुर। शिक्षा को बढ़ावा देने और छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से सबरी पीजी कॉलेज, सिखड़ी (गाजीपुर) में नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।महाविद्यालय प्रबंधन ने कहा कि साइकिल केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रतीक है। ग्रामीण क्षेत्र के अनेक छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन लंबी दूरी तय कर महाविद्यालय आना पड़ता है। ऐसे में यह पहल उनकी शिक्षा को निरंतर बनाए रखने और पढ़ाई में आने वाली कठिनाइयों को कम करने में सहायक सिद्ध होगी महाविद्यालय परिवार ने नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें नियमित अध्ययन, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कॉलेज निरंतर प्रयासरत है, ताकि वे शिक्षा के साथ-साथ समाज और राष्ट्र निर्माण में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को नए सत्र के लिए शुभकामनाएं देते हुए अधिक से अधिक युवाओं से उच्च शिक्षा से जुड़ने का आह्वान किया गया। महाविद्यालय में विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी महाविद्यालय पहुंचकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपना नामांकन करा सकते हैं।महाविद्यालय प्रबंधन ने कहा कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है, जो युवाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाती है। इसी उद्देश्य के साथ सबरी पीजी कॉलेज विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। आज महाविद्यालय के नये सत्र की शुरुआत एवं साइकिल वितरण समारोह में प्रमुख रूप से आशीष राय नीरज राय अविनाश राय विवेक राय चंद्रदेव सहित महाविद्यालय की छात्राएं व अध्यापक अध्यापिका की मौजूदगी रही।



