Breaking Newsभारतराजनीति

गाजीपुर : शिक्षामित्रों को बढे़ मानदेय का चेक कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सौंपा

गाजीपुर

शिक्षामित्रों को बढे़ मानदेय का चेक कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सौंपा

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षामित्रों के शिक्षक को वेतन वृद्धि में 10000 हजार से बढ़ाकर 18000 हजार अप्रैल, 2026 को मिलना शुरू हो जायेगा जिसके परिपेक्ष में जनपद गाजीपुर में रायफल क्लब सभागार में यह वेतन वृद्धि चेक मा0 केबिनेट मंत्री पंचायत राज विभाग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार ओमप्रकाश राजभर एवं मां0 राज्य सभा सांसद डॉ संगीता बलवंत ने दीप प्रज्वलित कर उपस्थित शिक्षामित्रों को चेक दिया गया। दीप प्रज्वलित में मा0 विधायक जखनियां बेदी राम, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष गाजीपुर सरिता अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी वित्त/रा0 दिनेश कुमार , जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द सरोज, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा एवं पार्टी के कार्यकर्ता तथा शिक्षामित्र उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button