Breaking News

लखनऊ चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि: सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया माल्यार्पण, उनके योगदान को याद किया

लखनऊ चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि: सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया माल्यार्पण, उनके योगदान को याद किया

पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि के अवसर लखनऊ विधानसभा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर लखनऊ विधानसभा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर उन्होंने एक्स पर बयान जारी कर कहा कि अन्नदाता किसानों के मसीहा, पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

चौधरी साहब ने उत्तर प्रदेश के अंदर भूमि सुधार, ग्रामीण विकास, शासन में शुचिता और पारदर्शिता से संबंधित जो कदम उठाए थे, उसकी गूंज आज भी हमारे गांव और समाज में सुनने और देखने को मिलती है। उनकी पावन स्मृतियों को कोटि-कोटि नमन!

इस मौके पर सीएम योगी के साथ यूपी कैबिनेट के कई मंत्री और नेता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button