बच्चों का विद्यालय में नामांकन के साथ ठहराव पर विशेष ध्यान देने की जरूरत रत्नेश जयसवाल

बच्चों का विद्यालय में नामांकन के साथ ठहराव पर विशेष ध्यान देने की जरूरत रत्नेश जयसवाल
बांसगांव संकुल की संकुल बैठक प्राथमिक विद्यालय चौखड़ी में शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए शिक्षक संकुल रत्नेश जयसवाल ने कहा कि विद्यालय में बच्चों का नामांकन करना,उसके ठहराव पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है तभी बच्चा समझ के साथ पढ़ लिखकर कर निपुण बन सकता है उन्होंने कहा कि आज हम लोग इस बैठक में बच्चों को निपुण बनाने पर विशेष जागरूक होना होगा।
शिक्षक अविनाश श्रीवास्तव ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि हर माह होने वाली शिक्षक संकुल बैठक शिक्षकों को नए नए नवाचार सिखाती है ताकि विद्यालय में बच्चों को शिक्षक नए विधि से सीखा सके।
वरिष्ठ शिक्षक शिव नरायन पांडेय ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार अगर बच्चों को हर सप्ताह विधिवत शिक्षा दी जाय तो हर बच्चा बहुत जल्द खेल खेल के माध्यम से पढ़ने लिखने बच्चों में आ जायेगा।
बैठक में उपस्थित लोगों का स्वागत व संचालन करते हुए जे पी कुशवाहा प्रभारी प्रधानाध्यापक ने कहा कि ऐसा आयोजन हर माह संकुल के सभी विद्यालयों में होना चाहिए और संकुल के सभी शिक्षकों का उपस्थिति सौ प्रतिशत हो तभी बैठक का मकसद पुरा होगा और विद्यालयों में शिक्षक द्वारा बच्चों को खेल के माध्यम से पढ़ने लिखने व समझने की शक्ति पैदा कर सकते है।
इस अवसर पर शिक्षक संकुल शिव प्रसाद विश्वकर्मा,दिनेश कुमार पटेल, संदीप कुमार,के के राय,अकील अहमद सिद्दीकी,मुहम्मद रजा,अनूप कुमार सिंह,मंजरी राय,वंदना सिंह,हर्षिता गौतम,अंकिता सिंह,रीना सिंह,जामवंती देवी,गीता सिंह सहित दर्जनों शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

