लखनऊ : राहुल गांधी की कथित आय से अधिक संपत्ति मामला

लखनऊ
राहुल गांधी की कथित आय से अधिक संपत्ति मामला
सीबीआई के जवाब पर हाईकोर्ट नाराज
संयुक्त निदेशक से मांगी जांच रिपोर्ट
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में है याचिका
आय से अधिक संपत्ति के आरोपों की सीबीआई और ED से जांच कराने की मांग पर है याचिका
सुनवाई करते हुए सीबीआई के जवाब पर हाईकोर्ट ने जताया असंतोष
सीबीआई की ओर से दाखिल जवाब पूर्व आदेश के अनुरूप नहीं
कोर्ट ने सीबीआई के संयुक्त निदेशक अथवा संबंधित जोन प्रमुख को दिया निर्देश
अगली सुनवाई पर शपथपत्र दाखिल कर जांच की प्रगति का ब्यौरा देने का निर्देश
न्यायमूर्ति आर एस चैहान और न्यायमूर्ति बी.आर. सिंह की पीठ ने सोमवार को की थी सुनवाई
कर्नाटक निवासी एस. विग्नेश शिशिर की ओर से दायर है आपराधिक रिट याचिका
कोर्ट ने मामले को पार्ट-हर्ड मानते हुए अगली सुनवाई 20 अगस्त को निर्धारित की है
सुनवाई के दौरान सीबीआई और ईडी ने अपने-अपने जवाबी हलफनामे दाखिल किए
ईडी के हलफनामे पर पीठ ने कहा- एजेंसी ने आवश्यक प्रारंभिक कदम उठाए हैं l


