Breaking Newsभारत

नियम नया है: सावधान! नहीं किया इस नियम का पालन तो आपका भी कट सकता है 15000 रुपये का चालान, कारण जानें

नियम नया है: सावधान! नहीं किया इस नियम का पालन तो आपका भी कट सकता है 15000 रुपये का चालान, कारण जानें

UP HSRP Number Plate New Rule: उत्तर प्रदेश में आज यानी 15 अप्रैल 2026 से HSRP नंबर प्लेट को लेकर नया नियम लागू हो गया है। ऐसे में आपका चालान तक कट सकता है।

UP Transport Rules For HSRP Number Plate: सड़क एवं यातायात के जो नियम हैं, उनका हमें पालन करना होता है। अगर हम सड़क पर गाड़ी चलाते हुए नियमों का पालन नहीं करते हैं तो हमारी गाड़ी का चालान कट सकता है।वहीं, आज यानी 15 अप्रैल से उत्तर प्रदेश में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट यानी HSRP नंबर प्लेट को लेकर एक नया नियम लागू हुआ है। चलिए जानते हैं ये नया नियम क्या है और इसका पालन न करने पर आपका कितने तक का चालान कट सकता है…

यूपी में क्या नियम लागू हुआ है?
नए नियम के मुताबिक, अगर आपकी गाड़ी में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट नहीं लगी है, तो आपकी गाड़ी का पॉल्यूशन नहीं होगा जिसके कारण आपके पास प्रदूषण का प्रमाणपत्र नहीं होगा
परिवहन विभाग द्वारा पीयूसी सिस्टम को HSRP डाटा से जोड़ा गया है

कितना जुर्माना लग सकता है?
अगर आपकी गाड़ी में HSRP नंबर प्लेट नहीं है तो इसके लिए आपका 5000 रुपये का चालान कट सकता है
जबकि, HSRP नंबर प्लेट न होने के कारण आप पीयूसी नहीं करवा पाएंगे जिसका जुर्माना 10000 रुपये है और इस तरह से आपकी गाड़ी पर 15000 रुपये का चालान लग सकता है

HSRP नंबर प्लेट कैसे ऑर्डर करें?स्टेप 1
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://www.bookmyhsrp.com/ पर जाएं
फिर यहां पर आपको नॉर्मल गाड़ी के लिए, इलेक्ट्रिक वाहन के लिए आदि ऑप्शन मिलेंगे, तो अपनी जरूरत के हिसाब से ऑप्शन चुनें
जैसे, नॉर्मल बाइक, कार के लिए ‘High Security Registration Plate with Colour Sticker’ पर क्लिक करें
इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म आएगा

स्टेप 2
इस फॉर्म को भर लें
फिर अपनी वो लोकेशन चुनें जहां आपको नंबर प्लेट मंगवानी हैं जैसे, घर या नजदीकी शोरूम
इसके बाद बाकी चीजें भरें और आखिर में पेमेंट करके रसीद प्राप्त करें
अब कुछ दिनों के भीतर आपके पास HSRP नंबर प्लेट आ जाती है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button