गाजीपुर : बारिश के चलते गाजीपुर में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 19 अगस्त को बंद

बारिश के चलते गाजीपुर में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 19 अगस्त को बंद

गाजीपुर। जनपद में लगातार हो रही बारिश तथा मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी गाजीपुर के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कक्षा-1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में 19 अगस्त 2026 को अवकाश घोषित कर दिया है।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के समस्त परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त एवं अन्य बोर्ड से संचालित विद्यालयों में बुधवार को अवकाश रहेगा। आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को दिए गए हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों में अवकाश की सूचना प्रकाशित कराने के लिए संबंधित अधिकारियों तथा समाचार पत्रों से भी सहयोग का अनुरोध किया है। लगातार बारिश के बीच बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।



