Breaking Newsक्राइमभारत

गाजीपुर : पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को बरेसर पुलिस ने किया गिरफ्तार

पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को बरेसर पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजीपुर, 11 जुलाई। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरेसर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट एवं बीएनएस की गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, शनिवार को उपनिरीक्षक मोहम्मद रुस्तम खां अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान थाना बरेसर पर दर्ज मु.अ.सं. 36/2026 धारा 87, 137(2), 65(1) बीएनएस तथा 5L/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित आरोपी अभिषेक कुमार पासवान (22 वर्ष) पुत्र कृपाशंकर पासवान, निवासी ग्राम सेमरा शिवराय का पुरा, थाना मुहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर को थाना गेट के पास से गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के विरुद्ध थाना बरेसर में उपरोक्त धाराओं में मुकदमा दर्ज है।इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मोहम्मद रुस्तम खां एवं थाना बरेसर पुलिस टीम शामिल रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button