Breaking Newsभारत

गाजीपुर : पर्यटन विभाग के विकास कार्यों की समीक्षा, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर डीएम गंभीर

पर्यटन विभाग के विकास कार्यों की समीक्षा, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर डीएम गंभीर

गाजीपुर। विश्व विख्यात सिद्धपीठ श्री हथियाराम मठ में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने शनिवार को पहुंचकर बुढ़िया माई का दर्शन-पूजन किया तथा पूज्य महाराज श्री से आशीर्वाद एवं प्रसाद ग्रहण किया। इसके पश्चात प्राइमरी पाठशाला हथियाराम में पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में पर्यटन स्थलों के सौंदर्यीकरण, आधारभूत सुविधाओं के विकास एवं संचालित योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कराए जाएं।उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय एवं सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें और जनपद का पर्यटन विकास और अधिक सुदृढ़ हो।बैठक के दौरान अधिकारियों द्वारा विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। जिलाधिकारी ने लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने तथा पर्यटन स्थलों को आकर्षक एवं सुविधायुक्त बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।इस अवसर पर पर्यटन विभाग सहित जनपद के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button