Breaking Newsभारत

गाजीपुर : परिवार परामर्श केंद्र की पहल से सुलझे विवाद, दो बिछड़े दंपत्ति फिर हुए एक

परिवार परामर्श केंद्र की पहल से सुलझे विवाद, दो बिछड़े दंपत्ति फिर हुए एक

गाजीपुर, 29 मई 2026 महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केंद्र गाजीपुर ने एक बार फिर सराहनीय कार्य करते हुए आपसी मतभेद के चलते अलग रह रहे दो परिवारों को मध्यस्थता के माध्यम से पुनः एक कर दिया। शुक्रवार को आयोजित परिवार परामर्श केंद्र की बैठक में दोनों दंपत्तियों ने गिले-शिकवे भुलाकर साथ रहने की सहमति जताई, जिसके बाद उनकी सकुशल विदाई कराई गई।पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में पति-पत्नी विवाद से संबंधित कुल 12 प्रकरणों की सुनवाई की गई। इनमें लंबे समय से विवादित चल रहे दो मामलों में दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर समझौते का प्रयास किया गया। काउंसलिंग और मध्यस्थता के बाद दोनों दंपत्तियों ने बिना किसी दबाव के राजी-खुशी साथ रहने का निर्णय लिया।इसके अलावा तीन प्रकरणों में समझौता एवं कुशलता के बाद पत्रावली बंद कर दी गई, जबकि चार मामलों में विधिक सलाह देते हुए फाइल का निस्तारण किया गया। शेष मामलों में सहमति न बनने पर अगली तिथि निर्धारित की गई।इन मामलों के निस्तारण में विक्रमादित्य मिश्र, महिला आरक्षी संध्या, महिला आरक्षी सोनाली, महिला आरक्षी सविता, महिला आरक्षी रागिनी चौबे तथा आरक्षी शिव शंकर यादव सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।परिवार परामर्श केंद्र की इस पहल की लोगों ने सराहना की है। केंद्र द्वारा टूटते परिवारों को जोड़ने और आपसी विवादों को सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास लगातार जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button