गाजीपुर : बिलईचिया मोड़ से दो शातिर चोर गिरफ्तार, नकदी व जेवर बरामद

बिलईचिया मोड़ से दो शातिर चोर गिरफ्तार, नकदी व जेवर बरामद
गाजीपुर, 29 मई 2026। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नकबजनी और चोरी की घटनाओं में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी व जेवरात बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक युगल किशोर राय, चौकी प्रभारी महराजगंज अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर बिलईचिया मोड़ से दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उनकी पहचान विशाल बिंद उर्फ प्रभास पुत्र रामलखन राम उर्फ लख्खू बिंद निवासी बिंदपुरवा महराजगंज थाना कोतवाली तथा शैलेश उर्फ झुन्नू पुत्र रामजियावन निवासी सेमरा चक फेज थाना कोतवाली के रूप में हुई।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से थाना कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 04/2026 से संबंधित 80 हजार रुपये नकद, दो जोड़ी पायल एवं एक करधन बरामद किया गया। इसके अलावा मुकदमा संख्या 327/2026 से संबंधित 20 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं।पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों अभियुक्त पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं। विशाल बिंद पर लूट, चोरी, हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जबकि शैलेश उर्फ झुन्नू के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट एवं अन्य आपराधिक मामलों में कार्रवाई हो चुकी है।कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक युगल किशोर राय सहित थाना कोतवाली की पुलिस टीम शामिल रही।



