गाजीपुर: डीएम हो तो अनुपम शुक्ला जैसा!

गाजीपुर: डीएम हो तो अनुपम शुक्ला जैसा!

गाजीपुर। जनता की समस्याओं की सुनवाई को लेकर शासन स्तर पर #जनता दर्शन का कार्यक्रम चलाया जाता है बात करें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का तो उनके द्वारा भी लखनऊ या फिर गोरखपुर में जनता दर्शन का कार्यक्रम किया जाता है वहीं जिला स्तर पर भी जिलाधिकारी के माध्यम से जनता दर्शन का कार्य किया जाता रहा है लेकिन #गाजीपुर में आज जनता दर्शन का कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला जब गाजीपुर के जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला जो करीब 15 दिन पूर्व गाजीपुर का पदभार ग्रहण किया था और इन 15 दिनों में लगातार उनके कार्य को देखते हुए अब इनके जनता दर्शन में फरियादियों की लगातार भी बढ़ती जा रही है और आज सुबह लगभग 150 से 200 फरियादी उनके कार्यालय पर पहुंचे और सभी लोग लाइन लगाकर अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे वहीं जब जिलाधिकारी जब कार्यालय पर पहुंचे फरियादियों की भीड़ देखकर सभी लोगों के लिए सबसे पहले पानी और चाय की व्यवस्था कराई और फिर बहुत सारे फरियादी जो उम्र दराज हैं और खड़े-खड़े थक जा रहे हैं उनके लिए तत्काल कुर्सी की व्यवस्था कराई।



