गाजीपुर : डीएम ने राजनीतिक दलों की मौजूदगी में किया ईवीएम गोदाम का त्रैमासिक निरीक्षण

डीएम ने राजनीतिक दलों की मौजूदगी में किया ईवीएम गोदाम का त्रैमासिक निरीक्षण

गाजीपुर, 24 जून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला ने बुधवार को जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का माह जून का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम गोदाम को विधिवत खोला गया और आवश्यक बिंदुओं का अवलोकन कराया गया।निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव एवं अभिलेखों की स्थिति का जायजा लिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए।इस अवसर पर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता विपिन कुमार तथा सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवी प्रसाद सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें भारतीय जनता पार्टी से राजन प्रजापति, समाजवादी पार्टी से राजेश कुमार यादव, कांग्रेस पार्टी से रविकांत राय, बहुजन समाज पार्टी से सुभाष राम (सिपाही) तथा आम आदमी पार्टी से जावेद अहमद एवं नगेंद्र शर्मा शामिल रहे।फोटो कैप्शन : जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का त्रैमासिक निरीक्षण करते जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला तथा उपस्थित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि।



