Breaking Newsभारत

गाजीपुर : गैर लाभकारी संस्थाओं के लिए आयकर विभाग का जागरूकता अभियान शुरू

गैर लाभकारी संस्थाओं के लिए आयकर विभाग का जागरूकता अभियान शुरू

गाजीपुर।नएआयकरअधिनियम 2025 के तहत गैर लाभकारी संस्थाओं (एनपीओ) को जागरूक करने के उद्देश्य से आयकर विभाग द्वारा “प्रारम्भ 2026” अभियान की शुरुआत की गई। Central Board of Direct Taxes के निर्देशों के अनुपालन में टेरी पीजी कॉलेज गाजीपुर के सभागार में आयकर जागरूकता एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन मजहर अकरम, आयकर आयुक्त (छूट), लखनऊ के दिशा-निर्देश तथा डॉ. प्रीती सिंह, अपर आयुक्त (छूट), लखनऊ के मार्गदर्शन में किया गया। मुख्य अतिथि Sameer Kumar Srivastava का स्वागत संस्थान के निदेशक डॉ. अजीत प्रताप सिंह ने बुके प्रदान कर किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. विनोद कुमार सिंह, निदेशक कृषि विज्ञान केंद्र उपस्थित रहे।समीर कुमार श्रीवास्तव ने पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से नए आयकर अधिनियम 2025 में गैर लाभकारी संगठनों के लिए किए गए बदलावों, कर छूट संबंधी प्रावधानों, फॉर्म दाखिल करने की समय सीमा, अनुपालन प्रक्रिया तथा सरलीकरण के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने “एआई चैट बॉक्स कर साथी” के बारे में भी जानकारी देते हुए उसके उपयोग और लाभ बताए।कार्यक्रम में चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन की ओर से आनंद सिंह एवं धनंजय, जबकि बार एसोसिएशन की ओर से बसंत सेठ सहित अन्य अधिवक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।सभा में आयकर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय, अभिषेक सिंह यादव, शशिधर पाण्डेय, प्रिंस, सन्नी कुमार, डॉ. अमित प्रताप समेत बार एसोसिएशन, चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन तथा विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button