Breaking Newsभारत

गाजीपुर : कल दिनांक 20को तहसील सदर में होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस, डीएम सुनेंगे जनसमस्याएं

कल दिनांक 20को तहसील सदर में होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस, डीएम सुनेंगे जनसमस्याएं

जनपद की सभी तहसीलों में भी आयोजित होगा समाधान दिवस, संबंधित उपजिलाधिकारी करेंगे अध्यक्षता

गाजीपुर, 19 जून। जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शनिवार, 20 जून को किया जाएगा। तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला करेंगे।इसके अलावा जनपद की सभी अन्य तहसीलों में संबंधित उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित होगा। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुनेंगे और उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर अपनी बात रख सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button