ईसानगर खीरी : पुलिस मुठभेड़ में छः शातिर गिरफ्तार, दो के पैर में मुठभेड़ के दौरान लगी गोली

पुलिस मुठभेड़ में छः शातिर गिरफ्तार, दो के पैर में मुठभेड़ के दौरान लगी गोली

चोरी का बड़ी मात्रा में सामान व लाखों की नकदी भी बरामद

(अनुपम मिश्रा)
ईसानगर खीरी। थाना ईसानगर व खमरिया पुलिस तथा एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण कर घटना कारित करने वाले सक्रिय गिरोह के 06 शातिर अपराधियो को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का सामान, अवैध तमंचा व कारतूस पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थानाध्यक्ष ईसानगर बृजेश कुमार सिंह व थानाध्यक्ष खमरिया निर्मल तिवारी के नेतृत्व में थाना ईसानगर व थाना खमरिया पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी कर ग्राम नौरंगपुर के पास से चोरी की घटना कारित करने वाले सक्रिय गिरोह के 06 शातिर अपराधियों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया । बताया गया कि थाना ईसानगर व थाना खमरिया पुलिस सहित एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम नौरंगपुर के पास चेकिंग की जा रही थी , चेकिंग के दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया जाने लगा, पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में अभियुक्तगण रमाकान्त पुत्र मनोहर उम्र 34 वर्ष नि0ग्राम जालिमपुर थाना सकरन जनपद सीतापुर तथा हारून पुत्र वसीम उम्र 27 वर्ष निवासी जालिमपुर थाना सकरन जनपद सीतापुर के पैर में गोली लगी है। अभियुक्त रमाकान्त व हारून उपरोक्त को उनके साथी अभियुक्तों संदीप पुत्र कमलेश उम्र 22 वर्ष निवासी जालिमपुर थाना सकरन जनपद सीतापुर तथा संजय पुत्र छोटेलाल उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम कनकारी थाना रेउसा जनपद सीतापुर,पियुष पुत्र हरिश्चन्द्र उम्र 20 वर्ष निवासी हरिदासपुर थाना खमरिया जनपद खीरी,धीरज पुत्र राजेन्द्र उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम भिठौली थाना रेउसा जनपद सीतापुर के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने 01 अदद कान का बाला पीली धातु, 01 अदद कान का झाला पीली धातु ,01 अदद मंगलसूत्र पीली धातु, 01 अदद नाक की बाली पीली धातु, 01 अदद नाक का कील पीली धातु, 09 जोड़ी पायल सफेद धातु, 09 अदद अंगूठी सफेद धातु, 01 जोड़ी बिछिया सफेद धातु, 02 अदद सिक्के सफेद धातु, रूपये 207500 (दो लाख सात हजार पाँच सौ रुपये नगद), 02 अदद देशी तमंचा .315 बोर, दो अदद खोखा कारतूस .315 बोर व 03 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर व 01 अदद बिना नम्बर प्लेट की सीएनजी आटो बरामद किया गया। घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।
पुलिस द्वारा बताया गया कि पकड़े गए सभी शातिरों का आपराधिक इतिहास बड़ा है,इनके ऊपर कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं, हारुन पुत्र वसीर पर पचीस रमाकान्त पुत्र मनोहर पर अलग अलग थानों में चौबीस मुकदमे दर्ज हैं।
मुठभेड़ के दौरान गिरोह के सभी शातिरों को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष ईसानगर ब्रजेश कुमार सिंह तथा थानाध्यक्ष खमरिया निर्मल तिवारी,उ0नि0 जयप्रकाश यादव प्रभारी एसओजी मय टीम.उ0नि0 धर्मेन्द्र सिंह चन्देल,उ0नि0 हरेन्द्र कुमार,हे0का0 मो0 शोएब,हे0का0 सुरेन्द्र पाल थाना ईसानगर तथा हे0का0 नीरज कुमार त्रिवेदी थाना खमरिया,
का0 कर्मवीर थाना ईसानगर,का0 शिवकुमार थाना ईसानगर,का0 जितेन्द्र कुमार थाना ईसानगर,का0 गौरव मिश्रा थाना खमरिया तथा रि0आ0 हरिश्चन्द्र थाना खमरिया जनपद खीरी शामिल रहे। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस ऐसे ही अपराधियों पर ताबड़तोड़ कर्रवाई करे तो बड़ी हद तक क्षेत्र में अपराध का ग्राफ गिरेगा और अपराधियों के हौसले पस्त होंगे, उनमें भय का माहौल रहेगा।



