ऑटो सवारी को निशाना बनाने वाली 3 शातिर चोरनी गिरफ्तार!

*गोरखपुर BIG BREAKING*
ऑटो सवारी को निशाना बनाने वाली 3 शातिर चोरनी गिरफ्तार!
गोरखपुर के कैंट थाना पुलिस ने ऑटो में सवार महिला के गले से चेन चोरी करने के आरोप में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की पीली धातु की चेन बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक, 18 अगस्त को इलाज कराकर ऑटो से जा रही महिला को तीनों आरोपी महिलाओं ने अपने बीच बैठाया। आरोप है कि इसी दौरान धक्का-मुक्की और पैर दबाने के बीच उसके गले से चेन चोरी कर ली गई।
दाउदपुर चौराहे पर पीड़िता को चेन गायब होने का पता चला। शोर मचाने पर पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने तीनों महिलाओं को पकड़ लिया और तलाशी में चेन बरामद हो गई।
गिरफ्तार महिलाओं की पहचान सोनी देवी, गुड्डी देवी और रेशमी के रूप में हुई है। तीनों लखनापार, थाना बड़हलगंज, गोरखपुर की निवासी बताई गई हैं।
पुलिस के अनुसार, गुड्डी देवी के खिलाफ आजमगढ़ के फूलपुर और कोतवाली थाने में चोरी से संबंधित मुकदमे भी दर्ज हैं।



