Breaking Newsभारत

एशिया पेसिफिक डेफ गेम्स चैंपियनशिप: आदित्या का भारतीय टीम में चयन, अब मलेशिया में खेलेंगी-पूर्वांचल में खुशी

एशिया पेसिफिक डेफ गेम्स चैंपियनशिप: आदित्या का भारतीय टीम में चयन, अब मलेशिया में खेलेंगी-पूर्वांचल में खुशी

आदित्या यादव भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए तीन से 10 अक्तूबर तक मलयेशिया में आयोजित होने वाली एशिया पेसिफिक डेफ गेम्स चैंपियनशिप में करेंगी। उनके चयन से गोरखपुर और पूर्वांचल के खेल जगत में खुशी की लहर है।

बैडमिंटन सनसनी आदित्या यादव का चयन एशिया पेसिफिक डेफ गेम्स चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन हो गया है। बंगलूरू में चार व पांच जुलाई को आयोजित ऑल इंडिया स्पोर्ट्स काउंसिल ऑफ द डेफ के चयन ट्रायल में आदित्या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया और भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की की।अब आदित्या यादव भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए तीन से 10 अक्तूबर तक मलयेशिया में आयोजित होने वाली एशिया पेसिफिक डेफ गेम्स चैंपियनशिप में करेंगी। उनके चयन से गोरखपुर और पूर्वांचल के खेल जगत में खुशी की लहर है।

आदित्या की इस उपलब्धि पर पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के अध्यक्ष अनुज मित्तल, नरसा महासचिव अक्षय मिश्रा, सहायक क्रीड़ा अधिकारी चंद्रविजय सिंह, रेलवे डेफ बैडमिंटन उत्तर प्रदेश के सचिव सौरव श्रीवास्तव, डेफ कोच सोनू आनंद शर्मा, बैडमिंटन कोच दिग्विजय नाथ यादव, यूपी संयुक्त सचिव संजीत प्रधान, बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष मनकेश्वर नाथ पांडेय, सचिव राजित श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश प्रधान, लेविन एकेडमी की अध्यक्ष रिमी चंद्रा, अजित सिंह, संजय श्रीवास्तव, मदन चरण श्रीवास्तव, संजीव कुमार और राजेश सिंह ने उन्हें बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button