Breaking Newsभारत

ईसानगर-खीरी : सड़क हादसे में कोर्ट से घर वापस आ रही महिला की मौत, भाई की हालत गंभीर

सड़क हादसे में कोर्ट से घर वापस आ रही महिला की मौत, भाई की हालत गंभीर

जिला अस्पताल में छोटे भाई शिवम का इलाज जारी, परिजनों का हाल -बेहाल

(अनुपम मिश्रा)

ईसानगर-खीरी। खमरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, मंगलवार को लखीमपुर कोर्ट से वापस आ रहे बाइक पर सवार भाई-बहन सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए, कोर्ट से घर वापस आते समय सामने से आ रहा तेज रफ़्तार बाइक सवार जोरदार टक्कर मार कर फरार हो गया, बाइक की टक्कर से दोनों भाई बहन सड़क पर दूर जा गिरे, जिसके बाद राहगीरों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया ले जाया गया, जहाँ पर चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जिला अस्पताल में महिला की मौत हो गई जबकि भाई का देर शाम तक जिला अस्पताल में इलाज जारी था।

ईसानगर निवासी विजय कृष्ण मिश्रा की 33 वर्षीय बेटी रेनू मंगलवार को अपने निजी काम से भाई शिवम के साथ बाइक पर सवार हो कोर्ट गई हुई थीं, काम निपटाने के बाद दोनों भाई बहन मंगलवार की शाम घर वापस ईसानगर आ रहे थे, तभी महरिया के पास सामने से आ रही तेज रफ़्तार बाइक ने शिवम की बाइक में जोरदार टक्कर मार कर भाग निकला,जिससे शिवम और रेनू दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, फ़ौरन दोनों को खमरिया सरकारी अस्पताल भेजा गया, जहाँ से उन्हें गंभीर हालत के चलते मौजूद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जिला अस्पताल में रेनू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिसके बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। जबकि घायल शिवम का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। घटना के बाद से दूसरा बाइक चालक फरार है, पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button