Breaking Newsभारत

लखनऊ : हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ ‘होली मिलन समारोह’, भाईचारे का दिया संदेश

हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ ‘होली मिलन समारोह’, भाईचारे का दिया संदेश

लखनऊ

​आज स्थानीय में पार्वती लेन कैलिको आफिसर कालोनी लखनऊ में’होली मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने एकत्रित होकर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

​समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि स्थानीय पार्षद श्रीमती ममता रावत द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने मनमोहक फाग गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। उपस्थित जनसमूह ने पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया और सौहार्दपूर्ण वातावरण में इस पर्व को मनाया।

​आयोजन समिति के अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा, “होली का यह पावन पर्व आपसी भेदभाव को मिटाकर प्रेम और एकता के रंग में रंगने का संदेश देता है।” कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button