भारतराजनीति

आयुषराज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र को फुलवारी कला के राम जानकी मंदिर सुंदरीकरण हेतु पत्रक दिया

आयुषराज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र को फुलवारी कला के राम जानकी मंदिर सुंदरीकरण हेतु पत्रक दिया

 

सैदपुर।उत्तर प्रदेश सरकार में आयुष राज्य मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र को फुलवारी कला गांव के समस्त श्रद्धालुओं और धाम समिति के पदाधिकारियों ने सुंदरीकरण के संबंध में पत्रक दिया।जिसमें आग्रह है कि मोक्षदायिनी गंगा के तट फूलवारी कला में ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व वाला श्रीराम जानकी धाम स्थित है।जहां दूर-दराज के श्रद्धालुओं का बराबर आना-जाना,पूजा-पाठ, दर्शन के साथ मांगलिक कार्यक्रम भी होते रहते हैं।अतः श्रीमान जी से अनुरोध है कि इस धाम परिसर में एक बहुउद्देश्यीय सभागार एवं सौरऊर्जा प्रकाश की समुचित व्यवस्था करायी जाय। इस धाम के प्रभावफेरी परिपथ सहित धाम परिसर की जमीन को सीमेंटेड ईंट से फर्श को सुंदर बना दिया जाय। गंगा घाट पर स्नानार्थियों के लिए प्रतीक्षालय, यज्ञ मंडप एवं बैठने की व्यवस्था किया जाना जरूरी है।इस मौके पर अरुण सिंह, अशोक सिंह, संजय सिंह, विशाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button