Breaking Newsभारत

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल एसबीआई कैशियर की इलाज के दौरान मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल एसबीआई कैशियर की इलाज के दौरान मौत

हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए एसबीआई बैंक के कैशियर की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सांडी थाना क्षेत्र के भीखपुर गांव निवासी धर्मेंद्र पुत्र रघुवर दयाल, एसबीआई बैंक शाखा साण्डी में कैशियर थे। बुधवार को बैंक से घर लौटते समय सांडी-हरदोई मार्ग पर शांतिकुंज आश्रम के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सांडी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button