Breaking Newsभारत

गोरखपुर में SSP का सरप्राइज चेक – नौसड़ चौराहे पर खुद सड़क पर उतरे डॉ. कौस्तुभ, ट्रैफिक पुलिस को लगाई फटकार

गोरखपुर में SSP का सरप्राइज चेक – नौसड़ चौराहे पर खुद सड़क पर उतरे डॉ. कौस्तुभ, ट्रैफिक पुलिस को लगाई फटकार

*गोरखपुर।* शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ और जाम-मुक्त बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ खुद एक्शन में दिखे। शुक्रवार को SSP ने गीडा थाना क्षेत्र के सबसे व्यस्त नौसड़ चौराहे का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान चौराहे पर जाम की स्थिति देखकर SSP खुद सड़क पर उतर गए और ट्रैफिक व्यवस्था संभालते नजर आए। उन्होंने मौके पर खड़े होकर वाहनों के आवागमन को सुचारू कराया और यातायात पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए।

*SSP ने दिए सख्त निर्देश*

एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नौसड़ क्षेत्र में यातायात पूरी तरह सुगम, सुरक्षित और निर्बाध रखा जाए। उन्होंने कहा –

> “आम नागरिकों को आवागमन में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

उन्होंने यातायात के दबाव वाले पॉइंट्स को चिन्हित कर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश भी दिए।

इस दौरान संबंधित थाने और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button