DGP मुख्यालय में अनोखा रक्षाबंधन, अनाथ बच्चियों ने DGP राजीव कृष्ण को बांधा रक्षा सूत्र

DGP मुख्यालय में अनोखा रक्षाबंधन, अनाथ बच्चियों ने DGP राजीव कृष्ण को बांधा रक्षा सूत्र

लखनऊ।रक्षाबंधन के पावन पर्व पर DGP मुख्यालय में आज बेहद भावनात्मक और आत्मीय माहौल देखने को मिला। प्रदेश के *DGP राजीव कृष्ण* ने जनभवन स्थित मॉडर्न विद्यालय और राजकीय बाल गृह की अनाथ एवं निराश्रित बच्चियों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया।
इस अवसर पर नन्हीं बच्चियों ने DGP राजीव कृष्ण की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। DGP ने भी सभी बच्चियों को स्नेह, आशीर्वाद और उपहार देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
बच्चों से किया आत्मीय संवाद
कार्यक्रम के दौरान DGP राजीव कृष्ण ने बच्चों के साथ आत्मीय संवाद भी किया और उन्हें रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर *DG साइबर क्राइम / 112 / CID IPS बिनोद कुमार सिंह* सहित DGP मुख्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
DGP मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम ने रक्षाबंधन को केवल भाई-बहन के स्नेह तक सीमित न रखकर, इसे सामाजिक सरोकार और संवेदनशीलता से जोड़ने का संदेश दिया।



