लखनऊ ठ कारागार प्रशिक्षण संस्थान में दीक्षांत समारोह का आयोजन, कारागार मंत्री ने लिया हिस्सा

लखनऊ ठ कारागार प्रशिक्षण संस्थान में दीक्षांत समारोह का आयोजन, कारागार मंत्री ने लिया हिस्सा
राजधानी में डॉक्टर संपूर्णानंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कारागार मंत्री ने भी हिस्सा लिया।
राजधानी लखनऊ में रविवार को डॉक्टर संपूर्णानंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान में दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने हिस्सा लिया। जवानों ने उन्हें सलामी दी।
बताते चलें कि प्रशिक्षु डिप्टी जेलर के 121वें सत्र एवं उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड के प्रशिक्षु जेल वार्डर के 178वें सत्र की दीक्षांत परेड हुई।इस मौके पर मंत्री दारा सिंह ने ट्रेनिंग पूरी करने वाले सभी प्रशुक्षकों को बधाई दी। कहा कि आज का यह दिन आप सबके जीवन में मील का पत्थर साबित होगा।



