
बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर।
आज दिनांक।03/02/026को
मुख्य विकास अधिकारी ने कृषि विज्ञान केन्द्र स्थित हाईटेक नर्सरी का किया निरीक्षण
गाजीपुर।मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र, आंकुशपुर, गाजीपुर में स्थित हाईटेक नर्सरी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हाईटेक नर्सरी में सीडलिंग की गई विभिन्न फसलों एवं प्रजातियों के बेहन (पौध) उत्पादन की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।मुख्य विकास अधिकारी ने नर्सरी में स्थापित आधुनिक मशीनों एवं उनके तकनीकी संचालन के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि हाईटेक नर्सरी में उत्पादित शाकभाजी फसलों के बेहन/पौधों के विक्रय हेतु कृषकों के मध्य विभिन्न फोरमों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे अधिक से अधिक किसान इसका लाभ उठा सकें।निरीक्षण के दौरान हाईटेक नर्सरी में बंदरों द्वारा क्षतिग्रस्त किए गए टनल का अवलोकन करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित कार्यदायी संस्था के माध्यम से शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश दिए।इस अवसर पर उपायुक्त श्रम एवं रोजगार, गाजीपुर, डा. शशांक सिंह (वैज्ञानिक), डा. दीपक कुमार (वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र आंकुशपुर) तथा हाईटेक नर्सरी प्रभारी सुरेन्द्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



