Breaking Newsभारत

लखनऊ अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने एस चंद्रा, ललित महासचिव

लखनऊ अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने एस चंद्रा, ललित महासचिव

हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के अवध बार एसोसिएशन का चुनाव परिणाम घोषित किया गया। पंडित एस चंद्रा ने अध्यक्ष पद पर आईपी सिंह को 591 मतों से हराया। महासचिव पद पर ललित किशोर तिवारी ने 119 वोटों से जीत दर्ज की।…

सुबह से चली मतगणना के पश्चात हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के अवध बार एसोसिएशन का चुनाव परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया। अध्यक्ष पद पर पंडित एस चंद्रा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी वरिष्ठ अधिवक्ता आईपी सिंह को 591 मतों से पराजित किया। वहीं, महासचिव पद पर ललित किशोर तिवारी ने कांटे के मुकाबले में जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बालकेश्वर श्रीवास्तव को 119 वोटों से पराजित किया। इसी प्रकार वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर शैलेन्द्र प्रसाद शर्मा विजयी रहे। उपाध्यक्ष मध्य के दो पदों पर हरिओम पाण्डेय व पवन कुमार सिंह तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर राघवेंद्र पाण्डेय निर्वाचित हुए।

संयुक्त सचिव के तीन पदों पर गौरव श्रीवास्तव, अंगद प्रसाद शुक्ला व आशुतोष सिंह विजयी घोषित किए गए। कोषाध्यक्ष का पद आलोक कुमार त्रिपाठी के खाते में गया। वरिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों पर रंजना श्रीवास्तव, आदर्श मेहरोत्रा, अजय सिंह, कौशल मणि त्रिपाठी, दिवाकर नाथ तिवारी व नेवेदिता गुप्ता ने जीत दर्ज की। वहीं कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों पर अंकित मिश्रा, अभिषेक त्रिपाठी, पुष्पांजलि पाण्डेय, श्वेता सिंह, नीलिमा जायसवाल, और राम सुफल यादव विजयी घोषित किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button