Breaking Newsभारतराजनीति

लखनऊ जमीन कब्जा करने में जुटे भाजपाई…’, अखिलेश बोले- लोगों के घर उजाड़े… मुआवजा भी ठीक से नहीं दिया

लखनऊ जमीन कब्जा करने में जुटे भाजपाई…’, अखिलेश बोले- लोगों के घर उजाड़े… मुआवजा भी ठीक से नहीं दिया

अखिलेश यादव ने एक बार फिर सरकार पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने भाजपाइयों को जमीन कब्जा करने वाला बताया। कहा कि विकास के नाम पर लोगों के घर उजाड़े, लेकिन उन्हें ठीक से मुआवजा भी नहीं दिया।

राजधानी लखनऊ में सोमवार को सपा मुख्यालय में अखिलेश यादव ने पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में भूमि अधिग्रहण और मुआवजे को लेकर सरकार को घेरा। कहा कि भाजपा के लोग जहां देखों जमीन कब्जा करने पहुंच जाते हैं। अयोध्या में लोगों के घर उजाड़े गए। उन्हें ठीक से मुआवजा भी नहीं मिला। गोरखपुर में विरासत गलियारा के नाम पर लोगों के घर उजाड़े गए।

अखिलेश ने आगे कहा कि भाजपा सरकार आस्था को व्यापार बना रही है। उन्होंने कहा कि कारिडोर के नाम पर विरासत खत्म की जा रही है। गलियां खत्म की जा रही हैं। कारोबार या किसी भी प्रकार के आयोजन लोगों को आपस में जोड़ते हैं। मेले और पर्व हमें खुशियां देते हैं। लेकिन, ये लोग किसी को खुश नहीं देख सकते। इस सरकार में सभी अवैध काम हो रहे हैं। संगी साथी सब अवैध काम कर रहे हैं। आज पार्क, तालाब, ट्रस्टों में कब्जा किया जा रहा है। उन्होंने शिल्पग्राम में आयोजित किए गए तीन दिवसीय आम महोत्सव के आखिरी दिन आम लेने के लिए मची लूट पर सरकार की चुटकी ली। कहा कि यदि हादसे में किसी की मौत हो जाती, तो खबर बनती। ये सरकार किसी कार्यक्रम का आयोजन ठीक से नहीं कर पाती। मैनेजमेंट की कमी से आम लूटने के लिए भगदड़ मची।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button