क्राइमभारत

 शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, लाइसेंसी बंदूक और दो खोखा कारतूस बरामद

मरदह पुलिस ने ग्राम दुरखुशी से दबोचा, मऊ जिले का निवासी है आरोपी मनोज कुमार

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, लाइसेंसी बंदूक और दो खोखा कारतूस बरामद

 

मरदह पुलिस ने ग्राम दुरखुशी से दबोचा, मऊ जिले का निवासी है आरोपी मनोज कुमार

 

गाजीपुर। शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान हुई घटना के मामले में मरदह पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी डीबीबीएल बंदूक और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मऊ जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मंसड़ी गांव निवासी मनोज कुमार पुत्र रामबचन के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार 13 नवंबर को प्रभारी निरीक्षक मरदह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में कार्रवाई कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान हुई घटना से संबंधित मामले में आरोपी मनोज कुमार को ग्राम दुरखुशी से गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लाइसेंसी डीबीबीएल गन, जिसका नंबर 2209902 है, तथा दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। इस मामले में थाना मरदह में मुकदमा अपराध संख्या 0332/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 118/125 तथा आयुध अधिनियम की धारा 25(9)/30 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मरदह एवं उनके हमराह पुलिसकर्मी शामिल रहे।शादी–विवाह जैसे मांगलिक आयोजनों में हर्ष फायरिंग से लोगों की जान को खतरा रहता है। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। प्रशासन की ओर से भी लोगों से अपील की जाती है कि समारोहों में हथियारों का प्रदर्शन और हर्ष फायरिंग न करें।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button