भारतराजनीति

गाजीपुर की सातों विधानसभा क्षेत्रों के मतदान स्थलों की सूची प्रकाशित, राजनीतिक दलों को दी गई सूचना

निर्वाचन आयोग के पूर्व अनुमोदन के बाद जिलाधिकारी ने जारी की सूची, पार्टी प्रतिनिधि जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त कर सकेंगे विवरण

गाजीपुर की सातों विधानसभा क्षेत्रों के मतदान स्थलों की सूची प्रकाशित, राजनीतिक दलों को दी गई सूचना

 

निर्वाचन आयोग के पूर्व अनुमोदन के बाद जिलाधिकारी ने जारी की सूची, पार्टी प्रतिनिधि जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त कर सकेंगे विवरण

 

गाजीपुर, 12 नवंबर। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जनपद की सातों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान स्थलों की सूची का प्रकाशन कर दिया है। निर्वाचन आयोग के पूर्व अनुमोदन के बाद लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 25 के प्रावधानों के तहत यह सूची जारी की गई है।प्रकाशित सूची में जनपद के सभी सात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान स्थल शामिल किए गए हैं। इनमें 373 जखनियां (अनुसूचित जाति), 374 सैदपुर (अनुसूचित जाति), 375 गाजीपुर, 376 जंगीपुर, 377 जहूराबाद, 378 मोहम्मदाबाद तथा 379 जमानियां विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्षों एवं मंत्रियों से अपेक्षा की है कि वे अपने-अपने दल के लेटर पैड पर स्वयं अथवा किसी अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित मतदान स्थलों की सूची जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त कर लें।प्रशासन की ओर से सूची का प्रकाशन आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इससे राजनीतिक दलों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के मतदान स्थलों की जानकारी उपलब्ध होगी और वे निर्वाचन संबंधी आवश्यक तैयारियां कर सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button