Breaking Newsभारत

नीलगाय सामने आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल

तालगांव के पास राइस मिल के सामने हुआ हादसा, परिजन घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे

नीलगाय सामने आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल

 

तालगांव के पास राइस मिल के सामने हुआ हादसा, परिजन घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे

 

जखनियां (गाजीपुर)।तहसील जखनियां क्षेत्र में गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-124डी पर तालगांव के पास राइस मिल के सामने नीलगाय के अचानक सामने आ जाने से सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के चेहरे सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, तालगांव निवासी देव सिंह पुत्र झुनझुन सिंह और छोटू गोंड पुत्र जुठ्ठन गोंड गुरुवार शाम जखनियां से अपने घर तालगांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तालगांव के पास राइस मिल के सामने अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई। नीलगाय को सामने देखकर बाइक सवार अपना संतुलन खो बैठे और दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे में दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए।घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। पास में गांव होने के कारण ग्रामीणों ने तत्काल घायलों के परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले गए।समाचार लिखे जाने तक दोनों घायलों की स्थिति के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी थी। अचानक हुई इस दुर्घटना से क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button