भारतराजनीति

जनगणना-2027: फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम दो बैचों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दी गई तकनीकी जानकारी

जनगणना-2027: फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम दो बैचों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

 

प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दी गई तकनीकी जानकारी

 

गाजीपुर, 10 अक्टूबर।जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के सफल एवं सुचारू संचालन की तैयारियों के क्रम में जनपद गाजीपुर में चयनित फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम दो बैचों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 9 अक्टूबर को संपन्न हो गया।प्रशिक्षण के समापन अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला जनगणना अधिकारी वेद सिंह चौहान ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी और तकनीकी दक्षता का उपयोग आगामी चरण में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रभावी ढंग से प्रशिक्षित करने में करने के निर्देश दिए।तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना-2027 के द्वितीय चरण से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं, मोबाइल एप्लीकेशन के उपयोग, गणना प्रक्रिया, प्रपत्रों तथा अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान सैद्धांतिक जानकारी के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया, ताकि जनगणना कार्य को व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके।इस अवसर पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी, मास्टर ट्रेनर तथा प्रशिक्षणार्थी फील्ड ट्रेनर्स उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button