भारत

थाना समाधान दिवस में पहुंचे पांच फरियादी, किसी भी मामले का मौके पर नहीं हो सका निस्तारण

राजस्व से संबंधित प्रार्थना पत्र के निस्तारण के लिए संबंधित कर्मचारियों को दिए गए निर्देश

थाना समाधान दिवस में पहुंचे पांच फरियादी, किसी भी मामले का मौके पर नहीं हो सका निस्तारण

 

राजस्व से संबंधित प्रार्थना पत्र के निस्तारण के लिए संबंधित कर्मचारियों को दिए गए निर्देश

 

जखनिया (गाजीपुर)।तहसील जखनिया अंतर्गत कोतवाली भुड़कुड़ा परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र पांडेय की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान फरियादियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। समाधान दिवस में कुल पांच प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें चार मामले पुलिस विभाग से संबंधित तथा एक मामला राजस्व विभाग से जुड़ा रहा। हालांकि, मौके पर किसी भी प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं हो सका।थाना समाधान दिवस के दौरान प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र पांडेय ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित मामलों के निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। राजस्व विभाग से जुड़े प्रार्थना पत्र को संबंधित राजस्व कर्मचारी को सौंपते हुए जल्द से जल्द नियमानुसार कार्रवाई कर समस्या का समाधान सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।

उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। थाना समाधान दिवस का उद्देश्य पुलिस एवं राजस्व से संबंधित समस्याओं का प्रभावी समाधान कर आमजन को राहत प्रदान करना है।इस अवसर पर राजस्व विभाग के हल्का लेखपाल, कानूनगो तथा कोतवाली भुड़कुड़ा की पुलिस टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button