क्राइमभारत

सामूहिक दुष्कर्म मामले में चार वांछित गिरफ्तार

भुड़कुड़ा पुलिस ने कुड़िला मोड़ हाईवे पर चेकिंग के दौरान दबोचा, पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज है मुकदमा

सामूहिक दुष्कर्म मामले में चार वांछित गिरफ्तार

भुड़कुड़ा पुलिस ने कुड़िला मोड़ हाईवे पर चेकिंग के दौरान दबोचा, पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज है मुकदमा

 

जखनियां, गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भुड़कुड़ा पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने सभी आरोपितों को कुड़िला मोड़ हाईवे पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। चारों के विरुद्ध थाना भुड़कुड़ा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस द्वारा आरोपितों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार 08 अक्टूबर 2026 को निरीक्षक मदन लाल पटेल मय हमराह कुड़िला मोड़ हाईवे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना भुड़कुड़ा में पंजीकृत मु0अ0सं0 245/26, धारा 70(2) बीएनएस एवं 5जी/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त वहां मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नीरज राजभर (28) पुत्र लौजारी राजभर, निवासी ग्राम इब्राहिमपुर, थाना भुड़कुड़ा, रोहित राजभर (22) पुत्र अनिल राजभर, निवासी ग्राम अकबरपुर, थाना बहरियाबाद, सोनू उर्फ धर्मेन्द्र राजभर (20) पुत्र कमलेश राजभर, निवासी वार्ड नंबर सात, सादात, थाना सादात तथा अनुज राजभर (19) पुत्र उदय राजभर, निवासी ग्राम डिहवा, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है।पुलिस ने बताया कि चारों अभियुक्त इसी मुकदमे में वांछित चल रहे थे। गिरफ्तार आरोपितों का आपराधिक इतिहास फिलहाल इसी मुकदमे से संबंधित पाया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक मदन लाल पटेल मय हमराह, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button