
बहरियाबाद पुलिस ने बरामद किए 22 गुम मोबाइल, स्वामियों को सौंपे
साइबर व सर्विलांस टीम की मदद से करीब 3.50 लाख रुपये कीमत के स्मार्टफोन बरामद
बहरियाबाद/गाजीपुर। गुम और खोए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में बहरियाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना पुलिस ने साइबर एवं सर्विलांस टीम की मदद से विभिन्न कंपनियों के 22 गुमशुदा स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित बाजार कीमत करीब 3.50 लाख रुपये बताई गई है।पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सैदपुर के पर्यवेक्षण में गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बहरियाबाद पुलिस एवं साइबर/सर्विलांस टीम ने CEIR पोर्टल तथा IMEI नंबर की तकनीकी ट्रैकिंग के माध्यम से अलग-अलग स्थानों से गुम हुए मोबाइल फोन को चिन्हित कर बरामद किया।पुलिस ने बरामद सभी 22 मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को बुलाकर सकुशल सुपुर्द कर दिए। मोबाइल वापस मिलने पर स्वामियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस टीम की सराहना की।मोबाइल प्राप्त करने वालों में दीपचन्द सिंह यादव, राजकुमार, रंजना देवी, संतोष चौहान, चन्दन कुमार, बालकिशुन कुशवाहा, रोविन यादव, सरवन कुमार, अमरलाल प्रजापति, संतोष चौहान, रामबालक, सोनम पाल, शशि सेठ, ज्योति राजभर, नजम, अवधेश सिंह, प्रदीप कुमार चौहान, विजय बहादुर, सुरेन्द्र यादव, अजीत कुमार, अंकित यादव एवं प्रमोद यादव शामिल रहे।इनकी रही भूमिका: बरामदगी में थानाध्यक्ष वासुदेव प्रसाद, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए सोनू यादव एवं कांस्टेबल अंकित कुशवाहा शामिल रहे।पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने पर तत्काल इसकी शिकायत दर्ज कराएं। वहीं, पुराना या सेकंड हैंड मोबाइल खरीदते समय उसके IMEI नंबर की जांच अवश्य करें। यदि किसी व्यक्ति को गुम हुआ मोबाइल मिले तो उसे अपने पास रखने के बजाय पुलिस को इसकी सूचना दें।फोटो कैप्शन: बहरियाबाद पुलिस द्वारा बरामद किए गए मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपते पुलिसकर्मी।


