भारत

गांधी जयंती पर एसपी डॉ. ईरज राजा ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

निरीक्षक गीता राय को मिला अति उत्कृष्ट सेवा पदक, सफाईकर्मियों को बांटे कंबल

गांधी जयंती पर एसपी डॉ. ईरज राजा ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

 

निरीक्षक गीता राय को मिला अति उत्कृष्ट सेवा पदक, सफाईकर्मियों को बांटे कंबल

 

गाजीपुर, 2 अक्टूबर। राष्ट्रीय पर्व गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस विभाग की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा सहित पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों को नमन करते हुए उनके आदर्शों को स्मरण किया।इस अवसर पर महात्मा गांधी के जीवन-संघर्ष, सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के संदेशों पर प्रकाश डाला गया। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सत्य, अहिंसा, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के मूल्यों को अपने आचरण में अपनाने तथा गांधीजी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने निरीक्षक गीता राय को अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों एवं सफाईकर्मियों को कंबल वितरित किए गए।पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गांधी जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों को जनसेवा के माध्यम से आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी लाइन, क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button