क्राइमभारत

जंगीपुर साइबर सेल ने तीन पीड़ितों के 7,103 रुपये वापस कराए,यूपीआई फ्रॉड के बाद 1930 पर शिकायत, NCRP पोर्टल के जरिए खातों में वापस हुई धनराशि

जंगीपुर साइबर सेल ने तीन पीड़ितों के 7,103 रुपये वापस कराए,यूपीआई फ्रॉड के बाद 1930 पर शिकायत, NCRP पोर्टल के जरिए खातों में वापस हुई धनराशि

गाजीपुर, 2 अक्टूबर। यूपीआई के माध्यम से साइबर फ्रॉड के शिकार हुए तीन लोगों के लिए जंगीपुर साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 7,103 रुपये की धनराशि वापस करा दी। रकम वापस मिलने पर पीड़ितों ने पुलिस टीम का आभार जताया।पुलिस के अनुसार थाना जंगीपुर क्षेत्र के ग्राम देवकथिया निवासी गोविंद सिंह यादव के साथ 1,011 रुपये, निहाल नगर वार्ड नंबर-03 निवासी आरती के साथ 3,192 रुपये तथा ग्राम मानपुर निवासी मो. आरिफ के साथ 2,900 रुपये का यूपीआई के माध्यम से फ्रॉड हुआ था।तीनों पीड़ितों ने घटना के बाद तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होते ही थाना जंगीपुर साइबर सेल ने मामले में त्वरित कार्रवाई शुरू की और संबंधित धनराशि को होल्ड कराने की प्रक्रिया अपनाई।पुलिस टीम के प्रयास से 2 अक्टूबर 2026 को NCRP पोर्टल के माध्यम से तीनों पीड़ितों के खातों में फ्रॉड की कुल 7,103 रुपये की धनराशि वापस करा दी गई।धनराशि वापस मिलने पर पीड़ितों ने जंगीपुर पुलिस एवं साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस टीम को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button