
मुकदमे को लेकर थाने में विवाद, खानपुर पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार
खानपुर। गाजीपुर। थाना खानपुर पुलिस ने मुकदमे को लेकर थाने परिसर में आपस में विवाद कर रहे दो आरोपितों को निवारक कार्रवाई के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर को संदीप यादव पुत्र लालजी यादव निवासी मड़ई हथौड़ा, थाना खानपुर ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि नुक्कड़ नाट्य कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग के दौरान आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में थाना खानपुर में मु0अ0सं0 304/2026 के तहत धारा 191(2), 115(2) एवं 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।इसी मुकदमे की विवेचना के क्रम में 27 सितंबर को उपनिरीक्षक सुधीर कुमार राय पुलिस टीम के साथ थाना परिसर में मौजूद थे। इसी दौरान मुकदमे के संबंध में प्रथम पक्ष के संदीप यादव तथा द्वितीय पक्ष के पवन यादव पुत्र हरिदास यादव एवं रजनीश उर्फ गोलू यादव पुत्र हरिलाल यादव, दोनों निवासी ग्राम गोपालपुर, थाना खानपुर, थाने पर पहुंचे। मुकदमा दर्ज होने की बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा।पुलिस ने दोनों पक्षों को काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया। संदीप यादव शांत हो गए, लेकिन पवन यादव और रजनीश उर्फ गोलू यादव कथित रूप से उग्र होते रहे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने दोनों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की।गिरफ्तार आरोपितों में पवन यादव (28 वर्ष) पुत्र हरिदास यादव तथा रजनीश उर्फ गोलू यादव (22 वर्ष) पुत्र हरिलाल यादव, निवासीगण ग्राम गोपालपुर, थाना खानपुर, जनपद गाजीपुर शामिल हैं। दोनों की गिरफ्तारी 27 सितंबर को थाना परिसर से की गई।पुलिस के अनुसार पवन यादव के विरुद्ध खानपुर थाने में पूर्व के मुकदमे भी दर्ज हैं। वहीं रजनीश उर्फ गोलू यादव के विरुद्ध वर्तमान मुकदमा दर्ज है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुधीर कुमार राय मय हमराह थाना खानपुर शामिल रहें।



