धर्मभारत

हथियाराम मठ में चातुर्मास व्रत अनुष्ठान की विधि-विधान से हुई पूर्णाहुति

हवन-पूजन और वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा मठ परिसर, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

हथियाराम मठ में चातुर्मास व्रत अनुष्ठान की विधि-विधान से हुई पूर्णाहुति

 

हवन-पूजन और वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा मठ परिसर, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

 

जखनिया/गाजीपुर। सिद्धपीठ हथियाराम मठ परिसर में विगत 30 जुलाई से चल रहे चातुर्मास व्रत अनुष्ठान का शनिवार को विधि-विधान एवं वैदिक परंपराओं के साथ पूर्णाहुति देकर समापन किया गया। सिद्धपीठ हथियाराम के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति जी महाराज के सानिध्य में आयोजित पूर्णाहुति कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन संपन्न हुआ। इस दौरान पूरा मठ परिसर धार्मिक वातावरण से सराबोर रहा।चातुर्मास व्रत की पूर्णाहुति के अवसर पर सुबह से ही मठ परिसर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। निर्धारित विधि-विधान के अनुसार वैदिक ब्राह्मणों एवं काशी से आए प्रकांड विद्वानों की देखरेख में हवन-पूजन का आयोजन किया गया। मुख्य पुजारी पंडित सुरेश त्रिपाठी के नेतृत्व में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया। पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति जी महाराज की उपस्थिति एवं उनके कर कमलों से पूर्णाहुति की धार्मिक प्रक्रिया संपन्न हुई।हवन कुंड में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां डाली गईं। मंत्रों की गूंज और धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा मठ परिसर भक्तिमय हो उठा। पूर्णाहुति के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष आस्था एवं उत्साह देखने को मिला। भक्तों ने श्रद्धापूर्वक अनुष्ठान में सहभागिता की और पीठाधीश्वर महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। चातुर्मास व्रत की पूर्णाहुति को लेकर मठ परिसर में कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तजन एवं श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य यजमान शिवानंद सिंह सपत्नीक उपस्थित रहे और धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की।पूर्णाहुति के उपरांत मठ परिसर में श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद एवं भंडारे का विशेष आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान मठ परिसर में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।चातुर्मास व्रत अनुष्ठान के समापन के अवसर पर श्रद्धालुओं ने पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। धार्मिक आयोजन के सफल समापन पर मठ से जुड़े संतों, विद्वानों, सेवकों एवं श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button