धर्मभारत

हथियाराम मठ में चातुर्मास अनुष्ठान की गूंज, 19 सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा महामंडलेश्वर भवानीनंदन यति जी महाराज का प्रकट उत्सव

26 सितंबर को होगी चातुर्मास व्रत अनुष्ठान की पूर्णाहुति, काशी के 21 विद्वान ब्राह्मणों की देखरेख में चल रहा हवन-पूजन*

**— वेद प्रकाश पाण्डेय**
**ब्यूरो चीफ, गाजीपुर**

हथियाराम मठ में चातुर्मास अनुष्ठान की गूंज, 19 सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा महामंडलेश्वर भवानीनंदन यति जी महाराज का प्रकट उत्सव

**26 सितंबर को होगी चातुर्मास व्रत अनुष्ठान की पूर्णाहुति, काशी के 21 विद्वान ब्राह्मणों की देखरेख में चल रहा हवन-पूजन**

**जखनियां/गाजीपुर।** जनपद गाजीपुर के तहसील जखनियां अंतर्गत विश्व विख्यात सिद्धपीठ हथियाराम मठ में 30 जुलाई से चातुर्मास व्रत अनुष्ठान का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक परंपराओं के साथ किया जा रहा है। सिद्धपीठ हथियाराम के पीठाधिपति महामंडलेश्वर भवानीनंदन यति जी महाराज के सानिध्य में चल रहे इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर मठ परिसर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। प्रतिदिन हवन-पूजन एवं वैदिक विधि-विधान के साथ अनुष्ठान संपन्न कराया जा रहा है।अनुष्ठान के मुख्य पुजारी **सुरेश त्रिपाठी** के नेतृत्व में काशी से आए **21 प्रकांड ब्राह्मण विद्वान** धार्मिक अनुष्ठान की समस्त व्यवस्थाओं एवं वैदिक क्रियाओं को संपन्न कराने में जुटे हैं। मंत्रोच्चार, हवन और पूजन के बीच मठ परिसर में श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखने को मिल रहा है। चातुर्मास व्रत को सनातन परंपरा में विशेष धार्मिक महत्व प्राप्त है, जिसके अंतर्गत साधना, पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता है।
**26 सितंबर को होगी पूर्णाहुति**मठ से जुड़े श्रद्धालुओं के लिए चातुर्मास अनुष्ठान की पूर्णाहुति का दिन विशेष महत्व रखता है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार **26 सितंबर को सिद्धपीठ हथियाराम मठ के प्रांगण में चातुर्मास व्रत अनुष्ठान की पूर्णाहुति** हवन-पूजन एवं वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न कराई जाएगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
**19 सितंबर को मनाया जाएगा महाराज श्री का प्रकट उत्सव**चातुर्मास अनुष्ठान के बीच **19 सितंबर को पीठाधिपति महामंडलेश्वर भवानीनंदन यति जी महाराज का प्रकट उत्सव** हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। प्रकट उत्सव को लेकर मठ परिसर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मठ से जुड़े असंख्य अनुयायियों और भक्तों को इस विशेष दिवस का बेसब्री से इंतजार रहता है।प्रकट उत्सव के अवसर पर भक्तजन अपने पूज्य महाराज श्री के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करते हुए उनके जन्मदिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। मठ परिसर में धार्मिक आयोजन, पूजन एवं अन्य कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। भक्तों का मानना है कि महाराज श्री का प्रकट उत्सव उनके लिए आध्यात्मिक प्रेरणा, आस्था और गुरु-परंपरा से जुड़ने का विशेष अवसर है।चातुर्मास अनुष्ठान और प्रकट उत्सव के एक साथ पड़ने से सिद्धपीठ हथियाराम मठ में इन दिनों धार्मिक उत्साह का वातावरण बना हुआ है। मठ परिसर में तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए संबंधित व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं में दोनों प्रमुख धार्मिक अवसरों को लेकर विशेष उत्सुकता बनी हुई है।

**चातुर्मास अनुष्ठान की पूर्णाहुति और महाराज श्री के प्रकट उत्सव को लेकर सिद्धपीठ हथियाराम मठ में आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।**

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button